BNS की धारा 2: परिभाषाएं

भारतीय न्याय संहिता, 2023 · Read in English →

BNS की धारा 2 एक नज़र में

BNS की धारा 2 परिभाषाओं से संबंधित है। इसने 1 जुलाई 2024 को IPC की धारा 33, 10, 47, 28, 20, 46, 24, 29, 25, 8, 52, 17, 52A, 44, 43, 19, 45, 42, 49, 22, 9, 51, 40, 11, 12, 21, 26, 41, 30, 48, 39, 31 और 23 की जगह ली।

IPC समकक्ष

धारा 33 →

BNS धारा 2 का मूल पाठ

इस संहिता में, जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो,—

(1) “कार्य” कार्यों की आवली का उसी प्रकार द्योतक है, जिस प्रकार एक कार्य का ;

(2) “जीवजंतु” से मानव से भिन्न कोई जीवित प्राणी अभिप्रेत है ;

(3) “शिशु” से अठारह वर्ष से कम आयु का कोई व्यक्ति अभिप्रेत है ;

(4) “कूटकरण”—कोई व्यक्ति, जो एक चीज को दूसरी चीज के सदृश इस आशय से करता है कि वह उस सदृश से प्रवंचना करे, या यह संभाव्य जानते हुए करता है कि उसके द्वारा प्रवंचना की जाएगी, वह “कूटकरण” करता है, यह कहा जाता है ;

स्पष्टीकरण 1

कूटकरण के लिए यह आवश्यक नहीं है कि नकल ठीक वैसी ही हो ।

स्पष्टीकरण 2

जब कोई व्यक्ति एक चीज को दूसरी चीज के सदृश कर दे और सादृश्य ऐसा है कि उसके द्वारा किसी व्यक्ति को प्रवंचना हो सकती है, तो जब तक कि प्रतिकूल साबित न किया जाए, यह उपधारणा की जाएगी कि जो व्यक्ति एक चीज को दूसरी चीज के इस प्रकार सदृश बनाता है उसका आशय उस सदृश द्वारा प्रवंचना करने का था या वह यह सम्भाव्य जानता था कि उसके द्वारा प्रवंचना की जाएगी ;

(5) “न्यायालय” से वह न्यायाधीश, जिसे न्यायिकतः कार्य करने के लिए विधि द्वारा अकेले ही सशक्त किया गया है, या कोई न्यायाधीश-निकाय, जिसे एक निकाय के रूप में न्यायिकतः कार्य करने के लिए विधि द्वारा सशक्त किया गया है, जबकि ऐसा न्यायाधीश या न्यायाधीश-निकाय न्यायिकतः कार्य कर रहा है, अभिप्रेत है;

(6) “मृत्यु” से जब तक कि संदर्भ से प्रतिकूल प्रतीत न हो, मानव की मृत्यु अभिप्रेत है;

(7) “बेईमानी” से इस आशय से कोई कार्य करना अभिप्रेत है जो एक व्यक्ति को सदोष अभिलाभ कारित करे या अन्य व्यक्ति को सदोष हानि कारित करे ;

(8) “दस्तावेज” से कोई ऐसा विषय अभिप्रेत है, जिसको किसी पदार्थ पर अक्षरों, अंकों या चिह्नों के साधनों द्वारा, या उनसे एक से अधिक साधनों द्वारा अभिव्यक्त या वर्णित किया गया है, और इसके अंतर्गत ऐसे इलैक्ट्रॉनिक और डिजिटल अभिलेख भी हैं, जो उस विषय के साक्ष्य के रूप में उपयोग किए जाने के लिए आशयित हैं या जिनका उपयोग किया जा सकेगा ;

स्पष्टीकरण 1

यह तत्वहीन है कि किस साधन द्वारा या किस पदार्थ पर अक्षर, अंक या चिह्न बनाए गए हैं, या यह कि साक्ष्य किसी न्यायालय के लिए आशयित है या नहीं, या उसमें उपयोग किया जा सकेगा या नहीं ।

दृष्टांत

(क) किसी संविदा के निबंधनों को अभिव्यक्त करने वाला कोई लेख, जिसे उस संविदा के साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सकेगा, दस्तावेज है ।

(ख) बैंककार पर दिया गया चेक, दस्तावेज है ।

(ग) मुख्तारनामा, दस्तावेज है ।

(घ) मानचित्र या रेखांक, जिसको साक्ष्य के रूप में उपयोग में लाने का आशय हो या जो उपयोग में लाया जा सकेगा, दस्तावेज है;

(ङ) जिस लेख में निर्देश या अनुदेश अन्तर्विष्ट हों, दस्तावेज है ।

स्पष्टीकरण 2

अक्षरों, अंकों या चिह्नों के द्वारा, जो कुछ भी वाणिज्यिक या अन्य प्रथा के अनुसार व्याख्या करने पर अभिव्यक्त होता है, वह इस धारा के अर्थ के अन्तर्गत ऐसे अक्षरों, अंकों या चिह्नों से अभिव्यक्त हुआ समझा जाएगा, चाहे वह वास्तव में अभिव्यक्त न भी किया गया हो ।

दृष्टांत

क एक विनिमयपत्र की पीठ पर, अपना नाम लिख देता है, जो उसके आदेश के अनुसार देय है । वाणिज्यिक प्रथा के अनुसार व्याख्या करने पर इस पृष्ठांकन का अर्थ यह है कि धारक को विनिमयपत्र का भुगतान कर दिया जाए । पृष्ठांकन एक दस्तावेज है और इसका अर्थ उसी प्रकार से लगाया जाएगा मानो हस्ताक्षर के ऊपर “धारक को भुगतान करें” शब्द या उस प्रभाव वाले शब्द लिख दिए गए हों ।

(9) “कपटपूर्वक” से कपट करने के आशय से कोई कार्य करना अभिप्रेत है, अन्यथा नहीं ।

(10) “लिंग”—पुल्लिंग वाचक शब्द “वह” और उसके व्युत्पन्नों का प्रयोग किसी भी व्यक्ति के लिए किया जाता है, चाहे वह पुरूष या महिला या उभयलिंगी हो ।

स्पष्टीकरण

“उभयलिंगी” का वही अर्थ होगा, जो उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 2 के खंड (ट) में है; 2019 का 40

(11) “सद्भावपूर्वक”–कोई बात “सद्भावपूर्वक” की गई या विश्वास की गई नहीं कही जाती है, जो सम्यक् सतर्कता और ध्यान के बिना की गई है या विश्वास की गई है ;

(12) “सरकार” से केन्द्रीय सरकार या कोई राज्य सरकार अभिप्रेत है;

(13) “संश्रय” के अन्तर्गत किसी व्यक्ति को आश्रय, भोजन, पेय, धन, वस्त्र, आयुध, गोला-बारूद या वाहन के साधन देना, या किन्हीं साधनों से चाहे वे उसी प्रकार के हों या नहीं, जिस प्रकार से इस खंड में प्रगणित हैं, पकड़े जाने से बचने के लिए किसी व्यक्ति की सहायता करना, सम्मिलित है ;

(14) “क्षति” से कोई अपहानि अभिप्रेत है, जो किसी व्यक्ति के शरीर, मन, ख्याति या सम्पत्ति को अवैध रूप से कारित हुई है ;

(15) “अवैध” और “करने के लिए वैध रूप से आबद्ध”–“अवैध” शब्द प्रत्येक उस बात को लागू है, जो अपराध है, या जो विधि द्वारा प्रतिषिद्ध है, या जो सिविल कार्यवाही के लिए आधार उत्पन्न करती है ; और कोई व्यक्ति उस बात को “करने के लिए वैध रूप से आबद्ध” कहा जाता है जिसका लोप करना उसके लिए अवैध है ;

(16) “न्यायाधीश” से ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है, जो शासकीय रूप से न्यायाधीश के रूप में अभिहित किया गया है, इसके अंतर्गत ऐसा कोई व्यक्ति भी आता है,—

(i) जो किसी विधिक कार्यवाही में, चाहे वह सिविल हो या दाण्डिक, अन्तिम निर्णय या ऐसा निर्णय, जो उसके विरुद्ध अपील न होने पर अन्तिम हो जाए या ऐसा निर्णय, जो किसी अन्य प्राधिकारी द्वारा पुष्ट किए जाने पर अन्तिम हो जाए, देने के लिए, विधि द्वारा सशक्त किया गया हो ; या

(ii) जो उस निकाय या व्यक्तियों में से एक हो, जिस व्यक्ति-निकाय को ऐसा निर्णय देने के लिए विधि द्वारा सशक्त किया गया है ।

दृष्टांत

किसी आरोप के संबंध में अधिकारिता का प्रयोग करने वाला कोई मजिस्ट्रेट, जिसके लिए उसे जुर्माना या कारावास का दण्ड देने की शक्ति प्राप्त है, चाहे उसकी अपील होती हो या न होती हो, न्यायाधीश है ;

(17) “जीवन” से जब तक संदर्भ से प्रतिकूल प्रतीत न हो, किसी मानव का जीवन अभिप्रेत है ;

(18) “स्थानीय विधि” से ऐसी विधि अभिप्रेत है जो भारत के किसी विशिष्ट भाग को ही लागू है ;

(19) “पुरुष” से किसी भी आयु का मानव नर अभिप्रेत है ;

(20) “मास” और “वर्ष”– जहां-कहीं “मास” शब्द या “वर्ष” शब्द का प्रयोग किया गया है, वहां यह समझा जाना है कि मास या वर्ष की गणना ग्रिगोरियन कलैंडर के अनुसार की जानी है ;

(21) “चल सम्पत्ति” के अंतर्गत भूमि और वे चीजें, जो भूबद्ध हैं या भूबद्ध किसी चीज से स्थायी रूप से जकड़ी हुई हैं, के सिवाय, प्रत्येक प्रकार की सम्पत्ति आती है ;

(22) “वचन”–जब तक कि संदर्भ से प्रतिकूल प्रतीत न हो, एकवचन के घोतक शब्दों के अंतर्गत बहुवचन भी है, और बहुवचन के घोतक शब्दों के अंतर्गत एकवचन भी है ;

(23) “शपथ” के अंतर्गत किसी शपथ के लिए विधि द्वारा प्रतिस्थापित सत्यनिष्ठ प्रतिज्ञान और ऐसी कोई घोषणा, जिसका किसी लोक सेवक के समक्ष किया जाना या न्यायालय में या अन्यथा सबूत के प्रयोजन के लिए उपयोग किया जाना विधि द्वारा अपेक्षित या प्राधिकृत है, आती है ;

(24) “अपराध”–उपखंड (क) और उपखंड (ख) में उल्लिखित अध्यायों और धाराओं के सिवाय, “अपराध” शब्द से इस संहिता द्वारा दण्डनीय की गई कोई बात अभिप्रेत है, किंतु—

(क) अध्याय 3 और निम्नलिखित धाराओं, अर्थात् धारा 8 की उपधारा (2), उपधारा (3), उपधारा (4) और उपधारा (5), धारा 9, धारा 49, धारा 50, धारा 52, धारा 54, धारा 55, धारा 56, धारा 57, धारा 58, धारा 59, धारा 60, धारा 61, धारा 119, धारा 120, धारा 123, धारा 127 की उपधारा (7) और उपधारा (8), धारा 222, धारा 230, धारा 231, धारा 240, धारा 248, धारा 250, धारा 251, धारा 259, धारा 260, धारा 261, धारा 262, धारा 263, धारा 308 की उपधारा (6) और उपधारा (7) तथा धारा 330 की उपधारा (2) में “अपराध” शब्द से इस संहिता के अधीन, या किसी विशेष विधि या स्थानीय विधि के अधीन दण्डनीय कोई बात अभिप्रेत है ; और

(ख) धारा 189 की उपधारा (1), धारा 211, धारा 212, धारा 238, धारा 239, धारा 249, धारा 253 और धारा 329 की उपधारा (1) में “अपराध” शब्द का वही अर्थ होगा, जो विशेष विधि या स्थानीय विधि के अधीन दण्डनीय कार्य, ऐसी विधि के अधीन छह मास या उससे अधिक अवधि के कारावास से, चाहे वह जुर्माने सहित हो या रहित, दण्डनीय है ;

(25) “लोप” लोपों की किसी आवली का उसी प्रकार द्योतक है, जिस प्रकार एकल लोप का ;

(26) “व्यक्ति” के अन्तर्गत कोई भी कंपनी या संगम या व्यक्ति निकाय, चाहे वह निगमित हो या नहीं, आता है ;

(27) “लोक” के अन्तर्गत कोई भी वर्ग या कोई भी समुदाय आता है ;

(28) “लोक सेवक” से ऐसा कोई व्यक्ति अभिप्रेत हैं, जो निम्नलिखित वर्णनों में से किसी के अधीन आता है, अर्थात् :—

(क) सेना, नौसेना या वायु सेना का प्रत्येक आयुक्त अधिकारी;

(ख) प्रत्येक न्यायाधीश, जिसके अन्तर्गत ऐसा कोई भी व्यक्ति आता है जो किन्हीं न्यायनिर्णायक कृत्यों का, चाहे स्वयं या व्यक्तियों के किसी निकाय के सदस्य के रूप में निर्वहन करने के लिए विधि द्वारा सशक्त किया गया है ;

(ग) न्यायालय का प्रत्येक अधिकारी, जिसके अन्तर्गत समापक, रिसीवर या कमिश्नर आता है, जिसका ऐसे अधिकारी के नाते यह कर्तव्य है कि वह विधि या तथ्य के किसी मामले में अन्वेषण या रिपोर्ट करे, या कोई दस्तावेज बनाए, अधिप्रमाणीकृत करे, या रखे, या किसी सम्पत्ति का भार सम्भाले या उस सम्पत्ति का व्ययन करे, या किसी न्यायिक आदेशिका का निष्पादन करे, या कोई शपथ ग्रहण कराए या निर्वचन करे, या न्यायालय में व्यवस्था बनाए रखे और प्रत्येक व्यक्ति, जिसे ऐसे कर्तव्यों में से किन्हीं का पालन करने के लिए न्यायालय द्वारा विशेष रूप से प्राधिकृत किया गया है ;

(घ) किसी न्यायालय या लोक सेवक की सहायता करने वाला प्रत्येक असेसर या पंचायत का सदस्य ;

(ङ) प्रत्येक मध्यस्थ या अन्य व्यक्ति, जिसको किसी न्यायालय द्वारा या किसी अन्य सक्षम लोक प्राधिकारी द्वारा कोई मामला या विषय, विनिश्चय या रिपोर्ट के लिए निर्दिष्ट किया गया है ;

(च) प्रत्येक व्यक्ति जो किसी ऐसे पद को धारण करता है, जिसके आधार पर वह किसी व्यक्ति को परिरोध में करने या रखने के लिए सशक्त है ;

(छ) सरकार का प्रत्येक अधिकारी, जिसका ऐसे अधिकारी के नाते यह कर्तव्य है कि वह अपराधों का निवारण करे, अपराधों की सूचना दे, अपराधियों को न्याय के लिए उपस्थित करे, या लोक स्वास्थ्य, सुरक्षा या सुविधा का संरक्षण करे ;

(ज) प्रत्येक अधिकारी, जिसका ऐसे अधिकारी के नाते यह कर्तव्य है कि वह सरकार की ओर से किसी सम्पत्ति को ग्रहण करे, प्राप्त करे, रखे या व्यय करे, या सरकार की ओर से कोई सर्वेक्षण, निर्धारण या संविदा करे, या किसी राजस्व आदेशिका का निष्पादन करे, या सरकार के धन-संबंधी हितों पर प्रभाव डालने वाले किसी मामले में अन्वेषण या रिपोर्ट करे या सरकार के धन-संबंधी हितों से संबंधित किसी दस्तावेज को बनाए, अधिप्रमाणीकृत करे या रखे, या सरकार के धन-संबंधी हितों के संरक्षण के लिए किसी विधि के व्यतिक्रम को रोके ;

(झ) प्रत्येक अधिकारी, जिसका ऐसे अधिकारी के नाते यह कर्तव्य है कि वह किसी ग्राम, नगर या जिले के किसी पंथ निरपेक्ष सामान्य प्रयोजन के लिए किसी सम्पत्ति को ग्रहण करे, प्राप्त करे, रखे या व्यय करे, कोई सर्वेक्षण या निर्धारण करे, या कोई रेट या कर उद्गृहीत करे, या किसी ग्राम, नगर या जिले के लोगों के अधिकारों का अभिनिश्चयन करने के लिए कोई दस्तावेज बनाए, अधिप्रमाणित करे या रखे ;

(ञ) प्रत्येक व्यक्ति, जो कोई ऐसा पद धारण करता है जिसके आधार पर वह निर्वाचक नामावली तैयार करने, प्रकाशित करने, बनाए रखने, या पुनरीक्षित करने के लिए या निर्वाचन या निर्वाचन के किसी भाग को संचालित करने के लिए सशक्त है ;

(ट) प्रत्येक व्यक्ति, जो—

(i) सरकार की सेवा या वेतन में है या किसी लोक कर्तव्य के पालन के लिए सरकार से फीस या कमीशन के रूप में पारिश्रमिक पाता है ;

(ii) साधारण खंड अधिनियम, 1897 की धारा 3 के खंड (31) में यथा परिभाषित किसी स्थानीय प्राधिकारी की, किसी केन्द्रीय या राज्य अधिनियम के द्वारा या उसके अधीन स्थापित किसी निगम की या कम्पनी अधिनियम, 2013 की धारा 2 के खंड (45) में यथा परिभाषित किसी सरकारी कम्पनी की सेवा या वेतन में है ।

स्पष्टीकरण

(क) इस खंड में किए गए वर्णनों में से किसी के अधीन आने वाले व्यक्ति लोक सेवक हैं, चाहे वे सरकार द्वारा नियुक्त किए गए हों या नहीं ;

(ख) प्रत्येक ऐसा व्यक्ति, जो लोक सेवक के ओहदे को वास्तव में धारण किया हुआ है, चाहे उस ओहदे को धारण करने के उसके अधिकार में कैसी ही विधिक त्रुटि हो, लोक सेवक है ;

(ग) “निर्वाचन’ से किसी विधायी, नगरपालिका या अन्य लोक प्राधिकारी के सदस्यों का चयन करने के प्रयोजन से कोई निर्वाचन अभिप्रेत है, चाहे वह कैसे ही स्वरूप का हो, जिसके लिए चयन करने की पद्धति तत्समय प्रवृत्त किसी विधि द्वारा या उसके अधीन है ।

दृष्टांत

नगरपालिका आयुक्त, लोक सेवक है ;

(29) “विश्वास करने का कारण” —कोई व्यक्ति किसी बात का “विश्वास करने का कारण” रखता है, यह तब कहा जाता है जब वह उस बात के विश्वास करने का पर्याप्त कारण रखता है, अन्यथा नहीं ;

(30) “विशेष विधि” से वह विधि अभिप्रेत है, जो किसी विशिष्ट विषय को लागू है ;

(31) “मूल्यवान प्रतिभूति” से ऐसा कोई दस्तावेज अभिप्रेत है, जो ऐसा दस्तावेज है, या होना तात्पर्यित है, जिसके द्वारा कोई विधिक अधिकार सृजित, विस्तृत, अन्तरित, निर्बन्धित, निर्वापित किया जाए या छोड़ा जाए या जिसके द्वारा कोई व्यक्ति यह अभिस्वीकृत करता है कि वह विधिक दायित्व के अधीन है, या अमुक विधिक अधिकार नहीं रखता है ।

दृष्टांत

क एक विनिमयपत्र की पीठ पर अपना नाम लिख देता है । इस पृष्ठांकन का प्रभाव किसी व्यक्ति को, जो उसका विधिपूर्ण धारक हो जाए, उस विनिमयपत्र पर का अधिकार अन्तरित किया जाना है, इसलिए यह पृष्ठांकन “मूल्यवान प्रतिभूति” है ;

(32) “जलयान” से कोई चीज अभिप्रेत है, जो मानव के या सम्पत्ति के जल द्वारा प्रवहण के लिए बनाई गई है ;

(33) “स्वेच्छया” —कोई व्यक्ति किसी परिणाम को “स्वेच्छया” कारित करता है, यह तब कहा जाता है, जब वह उसे उन साधनों द्वारा कारित करता है, जिनके द्वारा उसे कारित करना उसका आशय था या उन साधनों द्वारा कारित करता है जिन साधनों को काम में लाते समय यह जानता था, या यह विश्वास करने का कारण रखता था कि उनसे उसका कारित होना संभाव्य है ;

दृष्टांत

क लूट को सुकर बनाने के प्रयोजन से एक बड़े नगर के एक बसे हुए घर में रात को आग लगाता है और इस प्रकार एक व्यक्ति की मृत्यु कारित कर देता है । यहां क का आशय भले ही मृत्यु कारित करने का न रहा हो और वह दुखित भी हो कि उसके कार्य से मृत्यु कारित हुई है तो भी यदि वह यह जानता था कि संभाव्य है कि वह मृत्यु कारित कर दे तो उसने स्वेच्छया मृत्यु कारित की है ;

(34) “वसीयत” से कोई वसीयती दस्तावेज अभिप्रेत है ;

(35) “महिला” से किसी भी आयु की मानव नारी अभिप्रेत है ;

(36) “सदोष अभिलाभ” से विधिविरुद्ध साधनों द्वारा ऐसी सम्पत्ति का अभिलाभ अभिप्रेत है, जिसका अभिलाभ प्राप्त करने वाला व्यक्ति वैध रूप से हकदार न हो ;

(37) “सदोष हानि” से विधिविरुद्ध साधनों द्वारा ऐसी सम्पत्ति की हानि अभिप्रेत है, जिसकी हानि उठाने वाला व्यक्ति वैध रूप से हकदार हो ;

(38) “सदोष अभिलाभ प्राप्त करना” और “सदोष हानि उठाना”— कोई व्यक्ति सदोष अभिलाभ प्राप्त करता है, यह तब कहा जाता है जब वह व्यक्ति सदोष रखे रखता है और तब भी जब वह सदोष अर्जन करता है । कोई व्यक्ति सदोष हानि उठाता है, यह तब कहा जाता है, जब उसे किसी सम्पत्ति से सदोष अलग रखा जाता है और तब भी जब उसे किसी सम्पत्ति से सदोष वंचित किया जाता है ; और

(39) उन शब्दों और पदों के, जो इसमें प्रयुक्त हैं और इस संहिता में परिभाषित नहीं हैं, किन्तु सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में परिभाषित हैं, वहीं अर्थ होंगे, जो क्रमशः उस अधिनियम और संहिता में उनके हैं ।

स्रोत: भारत का राजपत्र, 25 दिसंबर 2023 में प्रकाशित हिंदी पाठ (India Code)

BNS की धारा 2 सरल शब्दों में

BNS की धारा 2 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख शब्दों के कानूनी अर्थ बताती है। न्यायालय, पुलिस, आरोपी और पीड़ित कानून में हर अपराध को पढ़ने के लिए इन परिभाषाओं का उपयोग करते हैं।

खंडशब्दअर्थIPC
2(1)कार्यइसमें एक अकेला कार्य और कार्यों की एक श्रृंखला, दोनों शामिल हैं।33
2(2)जीवजंतुमानव को छोड़कर कोई भी जीवित प्राणी।47
2(3)शिशुअठारह वर्ष से कम आयु का कोई भी व्यक्ति।नया
2(4)कूटकरणलोगों को धोखा देने के लिए एक चीज को दूसरी चीज जैसा बनाना, या यह जानते हुए ऐसा करना कि इस समानता से धोखा होने की संभावना है। नकल का ठीक वैसा ही होना जरूरी नहीं है। यदि समानता इतनी करीबी है कि उससे किसी को धोखा हो सकता है, तो जब तक वह व्यक्ति इसके विपरीत साबित न कर दे, न्यायालय इस आशय या जानकारी की उपधारणा करता है।28
2(5)न्यायालयकोई अकेला न्यायाधीश या न्यायाधीशों का समूह जिसे कानून न्यायिक रूप से कार्य करने की शक्ति देता है, जब वह न्यायिक रूप से कार्य कर रहा हो।20
2(6)मृत्युकिसी मानव की मृत्यु, जब तक कि किसी प्रावधान के संदर्भ से कोई अलग अर्थ न निकलता हो।46
2(7)बेईमानी सेएक व्यक्ति को सदोष अभिलाभ या दूसरे व्यक्ति को सदोष हानि पहुंचाने के आशय से कोई कार्य करना।24
2(8)दस्तावेजकिसी भी पदार्थ पर अक्षरों, अंकों या चिह्नों द्वारा दर्ज कोई भी विषय, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल अभिलेख भी शामिल हैं, जब उसका उपयोग साक्ष्य के रूप में करने का आशय हो या साक्ष्य के रूप में किया जा सकता हो। संविदा, चेक, मुख्तारनामा, मानचित्र और लिखित निर्देश, ये सभी इसमें आते हैं।29
2(9)कपटपूर्वककपट करने (किसी से ठगी या धोखा करने) के आशय से कोई कार्य करना, और किसी अन्य स्थिति में नहीं।25
2(10)लिंगपुल्लिंग सर्वनाम "वह" और उससे जुड़े रूप किसी भी व्यक्ति पर लागू होते हैं, चाहे वह पुरुष, महिला या उभयलिंगी हो। "उभयलिंगी" का अर्थ उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 से लिया गया है।8
2(11)सद्भावपूर्वककोई भी बात सद्भावपूर्वक की गई या विश्वास की गई नहीं मानी जाती यदि वह उचित सतर्कता और ध्यान के बिना की गई हो या उस पर विश्वास किया गया हो।52
2(12)सरकारकेंद्रीय सरकार या कोई राज्य सरकार।17
2(13)संश्रयआश्रय, भोजन, पेय, धन, कपड़े, हथियार, गोला-बारूद या वाहन देकर, या किसी भी अन्य मदद से, चाहे वह इस सूची जैसी हो या नहीं, किसी व्यक्ति को गिरफ्तारी से बचने में सहायता करना।52A
2(14)क्षतिकिसी व्यक्ति के शरीर, मन, ख्याति या संपत्ति को अवैध रूप से पहुंचाई गई कोई भी हानि।44
2(15)अवैध, करने के लिए वैध रूप से आबद्ध"अवैध" में हर वह बात आती है जो अपराध है, जो कानून द्वारा मना की गई है, और जो सिविल कार्यवाही का आधार बनती है। कोई व्यक्ति वह सब "करने के लिए वैध रूप से आबद्ध" है जिसे न करना उसके लिए अवैध होगा।43
2(16)न्यायाधीशकोई भी व्यक्ति जिसे आधिकारिक रूप से न्यायाधीश कहा जाता है, और ऐसा कोई भी व्यक्ति (या किसी निकाय का सदस्य) जिसे कानून किसी सिविल या आपराधिक मामले में अंतिम निर्णय देने की शक्ति देता है। कोई मजिस्ट्रेट जो किसी आरोप की सुनवाई करता है और जिसे किसी व्यक्ति को जुर्माना या कारावास की सजा देने की शक्ति है, वह भी न्यायाधीश गिना जाता है।19
2(17)जीवनकिसी मानव का जीवन, जब तक कि किसी प्रावधान के संदर्भ से कोई अलग अर्थ न निकलता हो।45
2(18)स्थानीय विधिऐसा कानून जो भारत के केवल किसी विशेष भाग पर ही लागू होता है।42
2(19)पुरुषकिसी भी आयु का मानव नर।10
2(20)मास, वर्षदोनों की गणना ग्रिगोरियन कैलेंडर के अनुसार की जाती है।49
2(21)चल संपत्तिभूमि, धरती से जुड़ी चीजों, और धरती से जुड़ी किसी चीज में स्थायी रूप से जकड़ी हुई चीजों को छोड़कर हर प्रकार की संपत्ति।22
2(22)वचनएकवचन शब्दों में बहुवचन और बहुवचन शब्दों में एकवचन शामिल है, जब तक कि संदर्भ से अन्यथा प्रतीत न हो।9
2(23)शपथइसमें शपथ के स्थान पर कानून द्वारा अनुमत सत्यनिष्ठ प्रतिज्ञान, और ऐसी कोई भी घोषणा शामिल है जिसे कानून किसी लोक सेवक के सामने करने या सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए आवश्यक या अनुमत करता है, चाहे वह न्यायालय में हो या नहीं।51
2(24)अपराधकोई भी बात जिसे BNS द्वारा दंडनीय बनाया गया है। अध्याय III और उपखंड (क) में सूचीबद्ध धाराओं में, इसमें किसी विशेष विधि या स्थानीय विधि के तहत दंडनीय कोई भी बात शामिल है। धाराएं 189(1), 211, 212, 238, 239, 249, 253 और 329(1) में, इसमें किसी विशेष या स्थानीय विधि के तहत कोई कार्य तभी आता है जब वह कानून उस कार्य के लिए जुर्माने सहित या रहित कम से कम छह मास के कारावास का दंड देता हो।40
2(25)लोपइसमें एक अकेला लोप और लोपों की एक श्रृंखला, दोनों शामिल हैं।33
2(26)व्यक्तिइसमें कोई भी कंपनी, संगम या लोगों का समूह शामिल है, चाहे वह निगमित हो या नहीं।11
2(27)लोकइसमें लोक का कोई भी वर्ग या कोई भी समुदाय शामिल है।12
2(28)लोक सेवकसेना, नौसेना या वायु सेना के आयुक्त अधिकारी, न्यायाधीश, न्यायालय के अधिकारी, किसी न्यायालय या लोक सेवक की सहायता करने वाले असेसर और पंचायत सदस्य, मध्यस्थ, लोगों को परिरोध में रखने की शक्ति वाले पदधारी, अपराध रोकने, लोक स्वास्थ्य या सुरक्षा की रक्षा करने, या सरकारी संपत्ति या धन की रक्षा करने वाले सरकारी अधिकारी, स्थानीय कर और सर्वेक्षण अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, और सरकार, स्थानीय प्राधिकारी, वैधानिक निगम या सरकारी कंपनी की सेवा करने वाला या उससे वेतन पाने वाला कोई भी व्यक्ति। इनमें से किसी भी भूमिका में रहने वाला व्यक्ति लोक सेवक है, चाहे वह सरकार द्वारा नियुक्त हो या नहीं, और भले ही उस पद को धारण करने के उसके अधिकार में कोई विधिक त्रुटि हो।21
2(29)विश्वास करने का कारणकिसी व्यक्ति के पास किसी बात पर विश्वास करने का कारण केवल तभी होता है जब उसके पास उस पर विश्वास करने का पर्याप्त कारण हो, और किसी अन्य स्थिति में नहीं।26
2(30)विशेष विधिऐसा कानून जो किसी विशेष विषय पर लागू होता है।41
2(31)मूल्यवान प्रतिभूतिऐसा दस्तावेज (या ऐसा कागज जो दस्तावेज होने का दावा करता हो) जो किसी विधिक अधिकार को बनाता, बढ़ाता, अंतरित करता, सीमित करता, समाप्त करता या छोड़ता है, या जिसमें कोई व्यक्ति अपना विधिक दायित्व स्वीकार करता है या यह स्वीकार करता है कि उसके पास कोई विधिक अधिकार नहीं है।30
2(32)जलयानपानी के रास्ते लोगों या संपत्ति को ले जाने के लिए बनाई गई कोई भी चीज।48
2(33)स्वेच्छयाकोई व्यक्ति किसी परिणाम को स्वेच्छया तब कारित करता है जब उसका आशय उसे कारित करने का हो, और तब भी जब वह ऐसे साधनों का उपयोग करता है जिनके बारे में वह जानता था या उसके पास विश्वास करने का कारण था कि उनसे वह परिणाम होने की संभावना है।39
2(34)वसीयतकोई भी वसीयती दस्तावेज (ऐसा दस्तावेज जिसमें यह लिखा हो कि मृत्यु के बाद किसी व्यक्ति की संपत्ति के साथ क्या किया जाएगा)।31
2(35)महिलाकिसी भी आयु की मानव नारी।10
2(36)सदोष अभिलाभविधिविरुद्ध साधनों से ऐसी संपत्ति प्राप्त करना जिस पर उसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति का कोई वैध अधिकार न हो।23
2(37)सदोष हानिविधिविरुद्ध साधनों से ऐसी संपत्ति की हानि होना जिस पर हानि उठाने वाले व्यक्ति का वैध अधिकार हो।23
2(38)सदोष अभिलाभ प्राप्त करना, सदोष हानि उठानासदोष अभिलाभ प्राप्त करने में संपत्ति को सदोष अर्जित करना और उसे सदोष रखे रखना, दोनों शामिल हैं। सदोष हानि उठाने में संपत्ति से सदोष वंचित किया जाना और संपत्ति से सदोष अलग रखा जाना, दोनों शामिल हैं।23
2(39)यहां परिभाषित न किए गए शब्दBNS में प्रयुक्त कोई ऐसा शब्द जो इसमें परिभाषित नहीं है, यदि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 या भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में परिभाषित है, तो उसका वही अर्थ होगा जो वहां दिया गया है।नया

IPC (पुराने कानून) में BNS की धारा 2

BNS की धारा 2 ने 1 जुलाई 2024 से धाराएं 33, 10, 47, 28, 20, 46, 24, 29, 25, 8, 52, 17, 52A, 44, 43, 19, 45, 42, 49, 22, 9, 51, 40, 11, 12, 21, 26, 41, 30, 48, 39, 31 और 23 IPC की जगह ली।

BNS की धारा 2 ने IPC की धारा 8 से 52A की अलग-अलग परिभाषाओं को वर्णमाला क्रम वाली 39 खंडों की एक ही धारा में जोड़ दिया है, जैसे IPC की धारा 33 से "कार्य" और "लोप" को उसी अर्थ के साथ BNS की धारा 2(1) और धारा 2(25) में अलग-अलग करना। मुख्य बदलावों में, यह BNS की धारा 2(10) में "लिंग" के अंतर्गत "उभयलिंगी" को जोड़ती है, BNS की धारा 2(8) में "दस्तावेज" में इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल अभिलेख जोड़ती है, BNS की धारा 2(21) में "चल संपत्ति" से "मूर्त" शब्द हटाती है, BNS की धारा 2(13) में "संश्रय" से पति या पत्नी संबंधी और IPC की धारा 157 वाला अपवाद हटाती है, BNS की धारा 2(28) से जूरी सदस्यों को हटाती है, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 तथा BNSS से अपरिभाषित शब्दों का अर्थ लेने के लिए BNS की धारा 2(39) जोड़ती है। BNS की धारा 2(20) "ब्रिटिश कैलेंडर" को बदलकर "ग्रिगोरियन कैलेंडर" भी करती है, और बाकी केवल शब्दों में मामूली बदलाव है।

ऊपर दी गई तालिका में प्रत्येक खंड से जुड़ी IPC की धारा बताई गई है।

BNS की धारा 2 पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

IPC में BNS की धारा 2 क्या है?

BNS की धारा 2 ने 1 जुलाई 2024 से IPC की धारा 33, 10, 47, 28, 20, 46, 24, 29, 25, 8, 52, 17, 52A, 44, 43, 19, 45, 42, 49, 22, 9, 51, 40, 11, 12, 21, 26, 41, 30, 48, 39, 31 और 23 की जगह ली। 1 जुलाई 2024 से पहले किए गए कार्यों पर IPC लागू होती है।

BNS की धारा 2 क्या है?

BNS की धारा 2 भारतीय न्याय संहिता, 2023 की परिभाषाओं वाली धारा है। यह पूरे कानून में प्रयुक्त 39 प्रमुख शब्दों और वाक्यांशों के कानूनी अर्थ बताती है, और इसने 1 जुलाई 2024 को IPC की धारा 8 से 52A की जगह ली। यह अपने आप में कोई अपराध या दंड तय नहीं करती है।

BNS की धारा 2(28) के तहत लोक सेवक कौन है?

BNS की धारा 2(28) के अंतर्गत सेना, नौसेना या वायु सेना के आयुक्त अधिकारी, न्यायाधीश, न्यायालय के अधिकारी, किसी न्यायालय या लोक सेवक की सहायता करने वाले असेसर और पंचायत सदस्य, मध्यस्थ, और लोगों को परिरोध में रखने की शक्ति वाले पदधारी आते हैं। इसमें अपराध रोकने, लोक स्वास्थ्य या सुरक्षा की रक्षा करने, या सरकारी संपत्ति या राजस्व संभालने वाले सरकारी अधिकारी, स्थानीय कर और सर्वेक्षण अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, और सरकार, स्थानीय प्राधिकारी, वैधानिक निगम या सरकारी कंपनी की सेवा करने वाला या उससे वेतन पाने वाला कोई भी व्यक्ति शामिल है। इसके स्पष्टीकरण के तहत, इन भूमिकाओं में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति लोक सेवक है, चाहे वह सरकार द्वारा नियुक्त किया गया हो या नहीं।

क्या BNS की धारा 2(8) के तहत दस्तावेज में इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल अभिलेख शामिल हैं?

हां। BNS की धारा 2(8) दस्तावेज को किसी भी पदार्थ पर अक्षरों, अंकों या चिह्नों द्वारा दर्ज ऐसे किसी भी विषय के रूप में परिभाषित करती है जिसका उपयोग साक्ष्य के रूप में करने का आशय हो, या साक्ष्य के रूप में किया जा सकता हो। इस खंड में स्पष्ट रूप से इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल अभिलेख शामिल हैं, चाहे वे किसी न्यायालय के लिए आशयित हों या नहीं।

BNS की धारा 2(14) के तहत क्षति क्या है?

किसी व्यक्ति के शरीर, मन, ख्याति या संपत्ति को अवैध रूप से पहुंचाई गई कोई भी हानि। BNS की धारा 2(14) के तहत, क्षति केवल शारीरिक चोट तक सीमित नहीं है और इसमें अवैध रूप से पहुंचाया गया मानसिक, प्रतिष्ठा संबंधी या आर्थिक नुकसान भी शामिल है।

BNS की धारा 2(11) के तहत सद्भावपूर्वक का क्या अर्थ है?

उचित सतर्कता और ध्यान के साथ कार्य करना या विश्वास करना। BNS की धारा 2(11) के तहत, उचित सतर्कता और ध्यान के बिना किया गया कोई भी कार्य या विश्वास सद्भावपूर्वक नहीं माना जाता, भले ही वह व्यक्ति ईमानदार रहा हो।

BNS की धारा 2(7) में बेईमानी से और BNS की धारा 2(9) में कपटपूर्वक के बीच क्या अंतर है?

बेईमानी से का संबंध संपत्ति के लाभ या हानि से है, जबकि कपटपूर्वक का संबंध धोखे से है। BNS की धारा 2(7) के तहत, बेईमानी से कार्य करने का अर्थ है एक व्यक्ति को संपत्ति का सदोष अभिलाभ या दूसरे व्यक्ति को सदोष हानि पहुंचाने के लिए कार्य करना। BNS की धारा 2(9) के तहत, कपटपूर्वक कार्य करने का अर्थ है कपट करने के आशय से कार्य करना और किसी अन्य स्थिति में नहीं।

IPC की धारा 8 से 52A की तुलना में BNS की धारा 2 में क्या बदला है?

BNS की धारा 2 ने IPC की धारा 8 से 52A की अलग-अलग परिभाषाओं को वर्णमाला क्रम वाली 39 खंडों की एक ही धारा में जोड़ दिया है, जैसे IPC की धारा 33 से "कार्य" और "लोप" को उसी अर्थ के साथ BNS की धारा 2(1) और धारा 2(25) में अलग-अलग करना। मुख्य बदलावों में, यह BNS की धारा 2(10) में "लिंग" के अंतर्गत "उभयलिंगी" को जोड़ती है, BNS की धारा 2(8) में "दस्तावेज" में इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल अभिलेख जोड़ती है, BNS की धारा 2(21) में "चल संपत्ति" से "मूर्त" शब्द हटाती है, BNS की धारा 2(13) में "संश्रय" से पति या पत्नी संबंधी और IPC की धारा 157 वाला अपवाद हटाती है, BNS की धारा 2(28) से जूरी सदस्यों को हटाती है, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 तथा BNSS से अपरिभाषित शब्दों का अर्थ लेने के लिए BNS की धारा 2(39) जोड़ती है। BNS की धारा 2(20) "ब्रिटिश कैलेंडर" को बदलकर "ग्रिगोरियन कैलेंडर" भी करती है, और बाकी केवल शब्दों में मामूली बदलाव है।

BNS धारा 2 के बारे में कोई सवाल है?

अपनी स्थिति के बारे में NyayGuru से पूछें, हिंदी में भी।

NyayGuru से पूछें →

अस्वीकरण: यह जानकारी केवल सामान्य समझ के लिए है। कानूनी सलाह के लिए किसी योग्य अधिवक्ता से मिलें।